कंगना मामले में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा का बयान, कांग्रेस के प्रभाव में अन्याय कर रही महाराष्ट्र सरकार

वीडियो डेस्क।  एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि अन्याय किसी के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना एक महिला है और उनका सम्मान करना चाहिए। हालांकि, साध्वी प्रज्ञा शिवसेना की सीधे आलोचना से परहेज करती दिखी। सांसद ने कहा कि 2008 में बाला साहब ठाकरे ने उनका साथ दिया था, लेकिन उनकी पार्टी शिवसेना अब कांग्रेस के साथ है। यह कांग्रेस का ही प्रभाव है कि महाराष्ट्र सरकार कंगना के खिलाफ इस तरह कार्रवाई कर रही है।
 
/ Updated: Sep 11 2020, 01:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email