Video: MP में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाए डंडे, वॉटर कैनन और आंसू गैस भी छोड़ी...20 नेता गिरफ्तार

 वीडियो डेस्क। एक तरफ जहां तमाम किसान संगठन दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के लाए कृषि कानून के खिलाफ आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राजभवन का घेराव कर रही है। 

Share this Video

 वीडियो डेस्क। एक तरफ जहां तमाम किसान संगठन दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के लाए कृषि कानून के खिलाफ आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राजभवन का घेराव कर रही है। यह विरोध पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में आज भोपाल में किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पर जमकर लाठियां भी भांजी हैं। वहीं पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ जवाहर चौक में एकत्रित होकर रैली निकालते हुए रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे। जब पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। जिसको रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस तरह रैली को रोक लिया गया।

Related Video