MP में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक्टिवा सवार भोपाल के कोलार रोड से जा रहा था

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश में गुरुवार शाम से गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसी बीच राजधानी भोपाल में कोलार सर्व धर्म की पुलिया पर एक एक्टिवा सवार युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। एक्टिवा के नंबर के आधार पर युवक का पता लगाया जा रहा है।   मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी राजस्थान में सिस्टम बना हुआ है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. जिसके कारण नमी आने से मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आसार बन रहे हैं, जिसके कारण आने वाले दो-तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। 
 
/ Updated: Mar 19 2021, 12:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email