भोपाल के किसान ने उगाई 800 रुपये किलो वाली भिंडी, जानें क्यों हैं इतनी महंगी और क्या है खासियत
वीडियो डेस्क। कभी देखी है लाल रंग की भिंडी, कीमत इतनी कि सुनकर हैरान रह जाएंगे आप। आप हरी भिंडी से तो भली भांति रूबरू होंगे लेकिन आज आपको लाल भिंडी के बारे में बताते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक किसान मिश्रीलाल राजपूत ने अपने खेतों में लाल भिंडी उगाई है।
वीडियो डेस्क। कभी देखी है लाल रंग की भिंडी, कीमत इतनी कि सुनकर हैरान रह जाएंगे आप। आप हरी भिंडी से तो भली भांति रूबरू होंगे लेकिन आज आपको लाल भिंडी के बारे में बताते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक किसान मिश्रीलाल राजपूत ने अपने खेतों में लाल भिंडी उगाई है। यह भिंडी हरी भिंडी से काफी अलग है। इस भिंडी का न सिर्फ रंग अलग है बल्कि इसकी कीमत और पौष्टिकता भी हरी भिंडी से कई गुणा ज्यादा है। किसान मिश्रीलाल ने बताया कि लाल भिंडी मॉल में करीब 700-800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी। लाल भिंडी हरी भिंडी से ज्यादा पोष्टिक होती है। जिन लोगों को दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उनके लिए लाल भिंडी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आती है उनके लिए भी यह भिंडी काफी अच्छी मानी जाती है।