रतलाम में पाइप गोदाम में भीषण आग का विकराल रूप, धुएं के गुबार देख कांप जाएंगे आप, देखें Video

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम (Ratlam) में पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। 

/ Updated: Oct 14 2021, 03:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम (Ratlam) में पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उसे फैलने से रोक लिया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्लास्टिक पाइप का यह गोदाम मोहन नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके और पेट्रोल पंप के पास था। एहतियातन गोदाम के आसपास के कई घरों को खाली कराया गया। राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देते रहे। यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी हुई थीं।