
धूमकेतु या फिर उल्का पिंड, आसमान से गिरती हुई दिखाई दी ऐसी रहस्यमई चीज... कैमरे में कैद हुआ नजारा
वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के खंडवा में आसमान में दिखाई दी एक ऐसी रहस्यमयी रोशनी जिसने हर किसी को अचरज में डाल दिया। कहीं लोग हैरान हैं तो कहीं इस रोशनी को देखकर डरे हुए हैं। लोगों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे आसमान में एक कतार में चलती हुईं रोशनी दिखाई दीं।
वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के खंडवा में आसमान में दिखाई दी एक ऐसी रहस्यमयी रोशनी जिसने हर किसी को अचरज में डाल दिया। कहीं लोग हैरान हैं तो कहीं इस रोशनी को देखकर डरे हुए हैं। लोगों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे आसमान में एक कतार में चलती हुईं रोशनी दिखाई दीं। ये रोशनी अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि ये नजारा पूरे 5 मिनट तक दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि किसी चमकते हुए पत्थर के जैसा था। और ओंकारेश्वर मंदिर के शिखर के ऊपर से गुजरा। लोगों ने कहा कि ये उल्का पिंड था या धूमकेतु या कोई रोकेट ये नहीं पता चला लेकिन नजारा ऐसा था जो आसमान को चीरते हुए निकल रहा था। आप भी देखिए ये वीडियो।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
