इससे पहले कि दशहरे पर राम चलाते तीर, JCB के ड्राइवर की लापरवाही से चली गई रावण की जान

यह वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील का है। यह रावण दशहरा मैदान में खड़ा करने ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।
 

/ Updated: Oct 08 2019, 11:41 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

विदिशा. दशहरे से पहले ही एक रावण हादसे का शिकार हो गया। मामला विदिशा जिले की सिरोंज तहसील का है। इस रावण को बस स्टैंड स्थित दशहरा मैदान में ले जाया जा रहा था। यहां दशहरे पर एक बड़ा आयोजन होता है। इसका आयोजन नगर पालिका कराती है। लेकिन रास्ते में JCB के ड्राइवर की लापरवाही से रावण का पुतला वहां से निकली बिजली की लाइन का छू गया। बस फिर क्या था...चंद सेकंड में ही रावण का पुतला धू-धू करके जल उठा। लोग कुछ नहीं कर सकते, सिवाय खड़े होकर तमाशा देखने के। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।