किसी अजनबी को बाइक पर लिफ्ट देने पर गांववालों का टूटा कहर

मॉब लिंचिंग का यह सनसनीखेज वीडियो मध्य प्रदेश के गुना जिले का है। इस शख्स की बस इतनी-सी गलती थी कि उसने अनजान शख्स को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। गांववालों उस अनजान को चोर समझ रहे थे।

/ Updated: Sep 21 2019, 01:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गुना.  बाइक चोरी का इल्जाम लगाकर गांववालों ने एक शख्स को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा। उसे चप्पलों की माला पहनाई और गांव में परेड निकाली। पीड़िता को पूरी रात कैद में रखा गया। घटना 18 सितंबर की है, लेकिन पीड़ित डरके मारे चुप बना रहा। शुक्रवार को पीड़ित ने डायल 100 पर कॉल करके मदद मांगी। घटना जामनेर बलरामपुर गांव में हुई। गांववालों ने पीड़ित को 19 सितंबर को कैद से छोड़ा था। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बैंक से लौटते वक्त दी थी लिफ्ट: 25 साल के पीड़ित कमल भील ने बताया कि वह 18 सितंबर को उनारसी गया था। वहां बैंक में उसे पैसे जमा करने थे। रास्ते में एक अनजान शख्स से उससे लिफ्ट मांगी थी। जब वो बलरामपुर गांव पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उनका आरोप था कि उसने  जिस शख्स को बाइक पर लिफ्टी दी वो बाइक चोर है। गांववालों ने उसे भी चोर बताया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।