इंटरव्यू: पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित, फिर भी ड्यूटी पर डटे रहे ये TI, फर्ज के साथ महामारी को हराया

वीडियो डेस्क। कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। दुनिया के साथ-साथ अपने देश को भी कोरोनावायरस से फैली महामारी ने हिला कर रख दिया है।  इस समय देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति है, ऐसी चुनौती देश के सामने शायद ही कभी आई होगी। जब इस तरह की चुनौती आती है तो उससे मुकाबला करने के लिए अलग-अलग स्तर पर नये-नये मापदंड भी तय करना पड़ते हैं।  एक तरफ इस महामारी से निपटने की जिम्मेदारी डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बखूबी संभाल रखी है तो दूसरी ओर आपदा की इस घड़ी में देश की शान्ति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। पुलिस को इस बार कई चुनौतियों का सामने करना पड़ रहा है। एशियानेट न्यूज हिन्दी के संवाददाता श्रीकांत सोनी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया से बात की और जाना पुलिस के सामने क्या-क्या चैलेंज है। सुधीर अरजरिया ने बताया कि उनके परिवार के लोगों को कोरोना हो गया था लेकिन इसके बाद भी वो ड्यूटी पर डटे रहे और लोगों की सुरक्षा करना अपना पहला फर्ज समझा। आज पुलिस की दोहरी जिम्मेदारी हो गई है परिवार को भी बचाना और लोगों को भी। हम अपना काम कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वो लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही रहे।  
 
/ Updated: May 15 2021, 06:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email