यहां आज भी अदृश्य शक्तियां करती हैं मां की पूजा, देश में इकलौता है मां शारदा मंदिर... देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्थित मां शारदा भवानी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। नवरात्रों में यहां विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मां शारदा के चमत्कारों के ख्याति दूर दूर तक है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्थित मां शारदा भवानी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। नवरात्रों में यहां विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मां शारदा के चमत्कारों के ख्याति दूर दूर तक है। कहते हैं जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मां की भक्ति करता है मां उस पर प्रसन्न होती है। यहां माता सती के गले का हार गिरा था। इसलिए मैहर नाम पड़ा है। नवरात्रो में घर बैठे आप माता शारदा के दर्शन करिए। मां की आरती कर लाभ प्राप्त करिए। मान्यता है कि शाम की आरती होने के बाद जब मंदिर के कपाट बंद करके सभी पुजारी नीचे आ जाते हैं तब यहां मंदिर के अंदर से घंटी और पूजा करने की आवाज आती है। कहते हैं कि मां के भक्त आल्हा अभी भी पूजा करने आते हैं। यहां सुबह पट खुलने से पहले ही मां की पूजा की हुई मिलती है।

Related Video