बीजेपी MLA ने दिखाया मुंबई के अस्पतालों का आंखों देखा हाल-तो क्या लोगों को घर पर ही मरना होगा?

यह वीडियो मुंबई के केईएम हॉस्पिटल का है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने से संक्रमित और अन्य मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। यह वीडियो मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से MLA हैं राम कदम ने ट्वीट किया है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वो स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दे पा रही है। वीडियो में मरीज और उनके परिजन हॉस्पिटल के गलियारे में बैठे या लेटे देखे जा सकते हैं।

/ Updated: May 15 2020, 06:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे सबसे पहले घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक और प्रवक्ता रामकदम ने ट्वीट किया। वीडियो मुंबई के केईएम हॉस्पिटल का है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने से संक्रमित और अन्य मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वो स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दे पा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में मरीजों के लिए रिजर्व बेड फुल हो चुके हैं। लिहाजा, उन्हें जमीन पर लेटकर अपना इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के अस्पतालों में बेड नहीं है। न ऑक्सीजन है और न ही वेंटिलेटर। कोरोना ग्रसित घरों पर पड़े हैं। भाजपा नेता ने कहा कि चाहे प्राइवेट हॉस्पिटल हों या सरकारी..कहीं भी बेड खाली नहीं है। अगर यही हालत रही तो क्या लोगों को मौत से जूझकर घरों में ही मरना होगा? भाजपा नेता ने दावा किया कि तीन मरीजों को भर्ती कराने उन्होंने कॉल किया, तब भी घंटों लग गए।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। यहां 27 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। हर 2 दिनों में करीब 100 लोगों की मौत हो रही है। मरने वालों की संख्या 1019 तक पहुंच गई है। कोविड अस्पतालों में 3500 बेड भर गए हैं।