मशहूर टीवी एंकर Rohit Sardana नहीं रहे, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

वीडियो डेस्क। न्यूज चैनल के जाने-माने एंकर तेजतर्रार जर्नलिस्ट रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे कोरोना से भी संक्रमित बताए जाते थे। पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। रोहित की मौत की खबर सुनकर मीडिया जगत में शॉक्ड है।  जी न्यूज़ के एडिटर और सीईओ सुधीर चौधरी ने भी ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है. ॐ शान्ति।'

हरियाणा में जन्मे, नोएडा थी कर्मभूमि 
रोहित का जन्म 22 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वो हिसार चले गए और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान प्रौद्योगिकी में एडमिशन लिया। पहले उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की, उसके बाद उसी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया। मौजूदा वक्त में रोहित नोएडा में स्थित न्यूज चैनल आज तक में काम कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने सहारा, जी न्यूज जैसे संस्थानों में सेवाएं दी थी। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

/ Updated: Apr 30 2021, 02:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email