हरियाणा : 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में सरकार बनने के 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 10 विधायकों को शपथ दिलाई गई, जिसमें से 6 विधायकों को कैबिनेट और 4 को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में कमलेश ढांढा इकलौती महिला मंत्री हैं। इन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।

Share this Video

चंडीगढ़. हरियाणा में सरकार बनने के 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 10 विधायकों को शपथ दिलाई गई, जिसमें से 6 विधायकों को कैबिनेट और 4 को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में कमलेश ढांढा इकलौती महिला मंत्री हैं। इन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वालों में भाजपा के 8, जेजेपी का 1 और 1 निर्दलीय विधायक हैं। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये गए। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें मिली, जबकि जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली थी।

Related Video