दिल्ली में पीएम मोदी की रैली से चीन में कोरोनावायरस के चलते गिरते शेयर बाजार तक, देखिए 100 सेकेंड्स में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में हुई चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोगों का मन क्या है, यह बताने की जरूरत नहीं है, साफ दिखाई दे रहा है। कोरोनावायरस के असर की चिंताओं से चीन के शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स में 8.5% गिरावट आ गई। यह 13 साल में सबसे ज्यादा है। संसद के बजट सत्र में सोमवार को सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर हंगामा हुआ। कांग्रेस, तृणमूल, माकपा और राजद समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण का विरोध किया।

/ Updated: Feb 04 2020, 11:16 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में हुई चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोगों का मन क्या है, यह बताने की जरूरत नहीं है, साफ दिखाई दे रहा है।

2. कोरोनावायरस के असर की चिंताओं से चीन के शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स में 8.5% गिरावट आ गई। यह 13 साल में सबसे ज्यादा है।

3. संसद के बजट सत्र में सोमवार को सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर हंगामा हुआ। कांग्रेस, तृणमूल, माकपा और राजद समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण का विरोध किया।

4. केरल में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पीड़ित छात्र वुहान में पढ़ाई कर रहा था। अभी उसे कासरगोड जिले के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

5. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के नए प्रावधानों-ऐलानों को लेकर उठी कई तरह की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की। रविवार को उन्होंने एक बार फिर इस बजट को रोजगार बढ़ाने वाला बताया, लेकिन रोजगार का कोई स्पष्ट आंकड़ा देने से परहेज बनाए रखा।

6. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता के लिए की गई लड़ाई को ड्रामा बताया। इसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नाराजगी जताई है।

7. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली के विकासपुरी इलाके में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के मंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान क्यों दे रहे हैं।

8. अमेजन के फाउंडर-सीईओ जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के भाई माइकल सांचेज ने बेजोस के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है। बेजोस ने आरोप लगाया था कि लॉरेन के साथ उनकी निजी तस्वीरें और मैसेज माइकल ने लीक किए थे। माइकल ने इन आरोपों को गलत बताया है।