
जानें, कौन है WHO, कैसे करता है काम?
वीडियो डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है।
वीडियो डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन करना भी इसकी जिम्मेदारी है। यह संगठन मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य, संचारी रोग नियंत्रण, असंचारी रोग आदि की रोकथाम की दिशा में काम करता है। अभी डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम (Tedros Adhanom) हैं। 3 मार्च, 1965 को जन्मे टेड्रोस एडहानॉम इथोपिया के हैं। वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मलेरिया रिसर्चर भी हैं। अपनी स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचओ ने स्मॉल पॉक्स बीमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में हैं।