नागिरकता कानून पर पीएम मोदी ने लोगों समझाया, कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने झारखंड के बरहेट में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर नागरिकता बिल को लेकर भ्रम फैलाने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, नागरिकता कानून को लेकर सफेद ये झूठ बोल रहे, लोगों को डरा रहे हैं। कांग्रेस और उसके जैसे दलों और वामपंथी इको सिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है, मुस्लिमों को डराने के लिए। ये लोग देश में झूठ और भ्रम का माहौल बना रहे हैं और हिंसा फैला रहे हैं। 

/ Updated: Dec 17 2019, 08:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पीएम मोदी ने झारखंड के बरहेट में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर नागरिकता बिल को लेकर भ्रम फैलाने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, नागरिकता कानून को लेकर सफेद ये झूठ बोल रहे, लोगों को डरा रहे हैं। कांग्रेस और उसके जैसे दलों और वामपंथी इको सिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है, मुस्लिमों को डराने के लिए। ये लोग देश में झूठ और भ्रम का माहौल बना रहे हैं और हिंसा फैला रहे हैं।  मोदी ने कहा, ये साफ है कि इस कानून से भारत के किसी भारतीय नागरिक की चाहें वह हिंदू हो या मुस्लिम, उसकी नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा। ये बात मेरी सबके समझ में आ गई। ये आपको समझ में आता है लेकिन उन्हें (विपक्ष को) समझ नहीं आता क्यों कि उनकी खिचड़ी नहीं पक रही है।