पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, लगातार गिर रहा तापमान

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और इसी के साथ सर्दी का मिजाज भी बदलता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लगातार तापमान गिर रहा है। तो वहीं सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ दी है।

/ Updated: Dec 16 2019, 06:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और इसी के साथ सर्दी का मिजाज भी बदलता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लगातार तापमान गिर रहा है। तो वहीं सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ दी है। मौसम विज्ञान की मानें तो आने वाले समय यानि कि जनवरी की दस्तख तक और भी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हो रहे मौसम परिवर्तन का असर भारत के कई राज्यों में देखा जा रहा है। जहां यूपी, एमपी, राजस्थान और देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार सर्दी बढ़ रही है। राजधानी दल्ली में बढ़ रही सर्दी ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। दिल्ली थमी-थमी सी नजर आ रही है। दिन भर छाए रहे धुंध की वजह से विजिबिलिट बहुत कम दिखी। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश जगहों में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। साथ ही सामान्य के आसपास या ऊपर दर्ज किया गया है।  वहीं मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  साथ ही आने वाले 2 दिनों में रात का तापमान गिरने की भी संभावना है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां मौसम में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले समय में राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित दर्जनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल आपको बता दें कि ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।