गुजरात: कोविड अस्पताल में आग का भयानक वीडियो, जलकर राख हो गए 16 लोग

वीडियो डेस्क। गुजरात के भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार आधी रात करीब 12.30 बजे लगी भीषण आग में 14 मरीजों और एक स्टाफ नर्स सहित 16 लोगों की जलकर मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पतालदू और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। गुजरात के भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार आधी रात करीब 12.30 बजे लगी भीषण आग में 14 मरीजों और एक स्टाफ नर्स सहित 16 लोगों की जलकर मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पतालदू और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जाता है। घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, इसलिए आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग इतनी तेजी से फैलते हुए आईसीयू तक जा पहुंची कि मरीजों को शिफ्ट करने में काफी टाइम लग गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरूच के अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्य​क्त की हैं।

Related Video