Video, ठांय ठांय वाली UP पुलिस का एक और कारनामा, अब डंडे को बनाया घोड़ा

त्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों के चलते चर्चा में बनी रहती है। ऐसा ही एक और काम इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, फीरोजाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी डंडे को घोड़ा बनाकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। 

Share this Video

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों के चलते चर्चा में बनी रहती है। ऐसा ही एक और काम इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, फीरोजाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी डंडे को घोड़ा बनाकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। 

दरअलस, फीरोजाबाद के पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल चल रही थी। इसमें पुलिसकर्मी डंडा पकड़कर घुड़सवारों की तरह दौड़ते दिख रहे हैं। यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश पुलिस चर्चा में रही है। कभी यूपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पिस्टल ना चलने पर मुंह से ठांय ठांय की आवाज निकालती है तो कभी मंत्री की भैंस खोजने के लिए पूरी टीम लग जाती है।

Related Video