वैष्णों देवी: बेहिसाब भीड़, बहस और भगदड़... माता के धाम का वो खौफनाक नजारा, देखें Video

वीडियो डेस्क।  नया साल-2022 कई लोगों के लिए दु:खद समाचार लेकर आ गया। नए साल पर बेहतर कल की कामना मांगने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचे हजारों लोगों के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अधिकृत तौर पर 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 13 से अधिक लोग घायल हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। नया साल-2022 कई लोगों के लिए दु:खद समाचार लेकर आ गया। नए साल पर बेहतर कल की कामना मांगने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचे हजारों लोगों के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अधिकृत तौर पर 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 13 से अधिक लोग घायल हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़(Vaishno Devi Stampede) के कई चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे हैं। हादसा देर रात करीब 2.45 बजे हुआ। किसी बात को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में हुई मारपीट के चलते लोगों में भगदड़ मच गई थी। हादसे के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मंदिर में भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video