5 वायरल खबरें: हांगकांग में विरोध प्रदर्श के दौरान एक शख्स को जलाया

हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन को 6 महीने हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक शख्स को आग के हवाले कर दिया इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

/ Updated: Nov 13 2019, 07:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे प्रिंस चार्ल्स, लंगर के लिए रोटियां भी सेंकी ब्रिटेन के  प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रिंस चार्ल्स दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे । यहां उन्होंने लंगर के लिए रोटियां भी सेंकी। इस दौरान साथ में DSGPC के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे।
 

BHEL कर्मचारियों को अब ग्रेड के हिसाब से 2  बार में मिलेगा बोनस

दिल्ली में हुई संयुक्त समिति की बैठक में भेल कर्मचारियों को मिलने वाले स्पेशल इंसेंटिव पेमेंट (SIP) पर निर्णय में लिया गया। निर्णय के तहत अब भेल कर्मचारियों को ग्रेड के आधार पर दो बार में बोनस दिया जाएगा। इसमें 19 हजार 425 से लेकर 21 हजार 525 रुपए तक की बोनस राशि कर्मचारियों को दी जाएगी।
 

यूपी के बागपत में नशे में धुत युवकों ने हवा में चलाई गोलियां

उत्तर प्रदेश के बागपत में चार युवकों ने खुलेआम बंदूक निकालकर हवा में गोलियां चलाईं। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इन युवकों के पास शराब की बोतलें रखी हुईं भी देखी जा सकती हैं।पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है। 

 

एडवेंचर एक्टिविटीज के दौरान सामने आई लापरवाही, दूसरी मंजिल से गिरी बच्ची

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मासूम बच्ची की जिंदगी दांव पर लगा दी। रस्सी टूटने से चौथी क्लास की बच्ची दूसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। एक्टिविटीज में करीब 400 बच्चे शामिल हुए थे। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की गई। 




 

हांगकांग में  विरोध प्रदर्श के दौरान एक शख्स को जलाया

हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन को 6 महीने हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक शख्स को आग के हवाले कर दिया इसका वीडियो वायरल हो रहा है।