क्या है हैदराबाद एनकाउंटर की पूरी कहानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले वीसी सज्जनार

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के चारो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का फ़ोन, घड़ी और पावर बैंक इत्यादि शमशाबाद एरिया में छिपाया था और उसे ढूढ़ने के लिए ही पुलिस वाले वहां गए थे

/ Updated: Dec 06 2019, 09:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के चारो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का फ़ोन, घड़ी और पावर बैंक इत्यादि शमशाबाद एरिया में छिपाया था और उसे ढूढ़ने के लिए ही पुलिस वाले वहां गए थे, पर आरोपियों ने 2 पुलिसवालों से उनके हथियार छीन लिए और उल्टा पुलिसवालों पर ही हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई में चारों आरोपियों को मार गिराया। सबसे पहले पुलिस पर हमला मोहम्मद आरिफ़ ने किया, इसके बाद दूसरे अभियुक्तों ने भी हमला किया। चेतावनी देने के बाद भी वे नहीं माने। पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और उसमें चारों मारे गए। घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं.उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।