शॉकिंग वीडियो: गांव से खदेड़े जाने पर गुस्से में आया हाथी, उल्टे पांव भागे लोग

यह शॉकिंग वीडियो ओडिशा के मयूरभंज जिले का है। यहां करंजिया फॉरेस्ट रेंज के अंतर्गत आने वाले गांवों में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। हाथियों ने धान फसलें बर्बाद कर दी हैं। जब लोग हाथियों को खदेड़ने पहुंचे, तो वे गुस्से में आकर हमला करने लगे।

Share this Video

मयूरभंज(ओडिशा). यहां के हाथी जगह-जगह उत्पात मचा रहे हैं। यह शॉकिंग वीडियो करंजिया फॉरेस्ट रेंज का है। यहां हाथियों ने धान की फसलों पर धावा बोल रखा है। जब गांववाले हाथियों को खदेड़ते हैं, तो वे उन पर हमला कर देते हैं। हाथियों के कारण गांवों में दहशत फैली हुई है। हाथियों के हमले में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। पिछले दिनों देवगढ़ जिले के सोनाली गांव में हाथी ने एक बुजुर्ग की जान ले ली थी। गांववालों ने वन विभाग की मदद की गुहार लगाई है।

Related Video