बच्चे की जान बचाने पानी के टैंकर में कूदी हथिनी, इमोशनल करने वाला वीडियो

यह वीडियो असम के गुवाहाटी का है। रविवार सुबह एक हथिनी और उसका बच्चा अपने झुंड से भटक गया था। अचानक बच्चा सेना के कैंप में बने पानी के टैंकर में गिर पड़ा। बच्चे को बचाने उसकी मां भी टैंकर में उतर गई। देखिए फिर कैसे बची मां-बच्चे की जान...

Share this Video

गुवाहाटी(असम). मां किसी इंसान की हो या जानवर की..मां आखिर मां होती है! यह वीडियो भी यही दिखाता है। घटना रविवार सुबह गुवाहाटी के नारेंगी इलाके में सेना के कैंप में हुई। एक हथिनी और उसका बच्चा अपने झुंड से बिछुड़ गया। वो भटकते हुए सेना के कैंप में जा पहुंचा। अचानक बच्चा वहां बने पानी के टैंक में जा गिरा। यह देखकर हथिनी भी टैंकर में उतर गई। वो बच्चे को बचाने की जद्दोजहद करती दिखी। जब कुछ सैनिकों की नजर इस पर पड़ी, तो वे और उसके साथी दोनों को बचाने भागे। इस बीच वन विभाग को भी सूचित किया गया। इस घटनाक्रम के दौरान हथिनी लगातार अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन वो नाकाम रही। आखिर में करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सैनिकों और वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। बाद में हथिनी भी बाहर निकल आई।

Related Video