इन लड़कियों को मौत से भी नहीं लगा डर, कोबरा सांप को हाथ में लेकर किया गरबा डांस

गुजरात में इन दिनों कोबरा सांप के साथ गरबा खेलना चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां लड़कियों ने अपने हाथ में सांप को लेकर गरबा डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। 

/ Updated: Oct 14 2019, 10:44 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जूनागढ़ (गुजरात).  नवरात्रि में हर तरफ गरबे की धूम रहती है। गुजरात में इन दिनों कोबरा सांप के साथ गरबा खेलना चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां लड़कियों ने अपने हाथ में सांप को लेकर गरबा डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। कई लोग तो सांप को देखकर चीख पड़े। 

12 लड़कियों सहित 5 पर दर्ज हुई FIR
दरअसल यह मामला गुजरात के जूनागढ़ इलाके का बताया जा रहा है। जब मामला बढ़ा तो लोग इस पर जमकर हंगामा करने लगे। वाइलड लाइफ के फॉरेस्ट उप वन सरंक्षक सुनील बेरवाल के अनुसार इस मामले में 12 नाबालिग लड़कियों सहित 5 लोगों पर एफआईआर का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनसांपों के लेकर डांस किया उनकी लंबाई करीब 5 से 7 फीट बताई जा रही है।