बेकाबू कार ने बुजुर्ग महिला को ऐसी मारी टक्कर, वो हवा में 14 फीट उछलकर दूर जा फिंकी

यह शॉकिंग CCTV फुटेज लुधियाना का है। कार की टक्कर से महिला के हाथ-पैर की हड्डी टूट गई हैं। एक्सीडेंट के बावजूद कार चालक यूं बर्ताव करता रहा, जैसे उसने कुछ नहीं किया हो।
 

/ Updated: Dec 20 2019, 12:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लुधियाना, पंजाब. यह शॉकिंग CCTV फुटेज लुधियाना की लाल बाग कॉलोनी का है। घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। कमला सैनी सीएमसी के नर्सिंग कॉलेज से बतौर प्रोफेसर रिटायर हुई हैं। 72 वर्षीय सैनी शाम को वॉक पर निकली थीं। वे अपने घर से कुछ दूर राजगुरु नगर की एक गली में पहुंची ही थीं कि पीछे से लहराते हुए आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। कार की टक्कर से बुजुर्ग हवा में करीब 14 फीट उछलकर दूर जा गिरी। शर्मनाक बात यही रही कि एक्सीडेंट के बाद कार चालक नीचे उतरा। उसने महिला को देखा और फिर चुपचाप वहां से निकलने लगा। लेकिन इस दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए, तो वो फिर से भीड़ में जाकर खड़ा हो गया। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। हालांकि उनकी हाथ-पैर की हड्डी जरूर टूट गई। थाना सराभा नगर प्रभारी सब इंस्पेक्टर मधुबाला ने कहा कि इस संबंध में अभी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घायल महिला जैसे ही बयान देगी, पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा देगी।