बेड पर सोता है, मखमली कंबल ओड़ता है ये नंदी... ट्रेनिंग ऐसी कि घर में नहीं करते गोबर

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर की ये कहानी आपको हैरान कर देगी। आपने लोगों के अपने घरों में कुत्ते बिल्ली, और पक्षियों को पालते देखा होगा। लोग इन्हें प्यार भी करते हैं और अपने घर में अपने साथ रखते हैं। जिनकी देख रेख में पूरा परिवार लगा रहता है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली संजू कवर का घर अलग है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर की ये कहानी आपको हैरान कर देगी। आपने लोगों के अपने घरों में कुत्ते बिल्ली, और पक्षियों को पालते देखा होगा। लोग इन्हें प्यार भी करते हैं और अपने घर में अपने साथ रखते हैं। जिनकी देख रेख में पूरा परिवार लगा रहता है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली संजू कवर का घर अलग है। इन्हें कुत्ते और बिल्ली नहीं बल्कि गाय पालना पसंद हैं। इनका घर काउ हाउस से नाम से मशहूर हो चुका है। गाय के पालने के लिए यहां कोई बाड़ा नही बल्कि उनका घर है। ये गौवंश उनके लिए अपने बेटे से ज्यादा खास है। ये पलंग पर सोता है, कंबल ओड़कर रहता है। और बालकनी में धूप सेकता है। काउ के इस बेबी का लालन पालन देख आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। संजू कवर पिछले 10 सालों से गाय पालन का काम कर रही है उनको पहले यह पता ही नहीं था कि वह गाय अपने घर में रखेगी और उससे इतना दिल लग जाएगा कि वह उनके बिना नहीं रह पाएंगी। संजू कवर के यहां पर गाय ने बछड़ों को जन्म दिया। तब से संजू गाय के बछड़े को अपने बच्चों की तरह बड़ा कर रही हैं। खासतौर से यह गाय के बछड़े घर में डबल बेड के पलंग पर दौड़ कर बैठ जाते हैं। सर्दी गर्मी और बारिश के दौरान खासतौर से जिनका ख्याल रखा जाता है इन दिनों अभी घर सर्दी मौसम है तो गाय के बछड़े को मखमल का कंबल उड़ाया जाता है। संजू कवर की आवाज सुनते ही उनकी तरफ दौड़ा चला जाता है। समय समय पर नंदी की पूजा भी करती हैं। 

Related Video