उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका: पटरी के उड़े परखच्चे, 13 दिन पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन

राजस्थान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन को बम धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि ट्रेन गुजरने के बाद धमाका हो गया। जिसके चलते  रेलवे ट्रैक के कई जगह से परखच्चे उड़ गए और नट बोल्ट  ढीले हो गए है। यह वही ट्रैक है जिसका हाल ही में पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। 

Share this Video

बांसवाड़ा (राजस्थान). हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया था। इस रेलवे ट्रैक को आज तड़के धमाके के साथ उड़ाने की कोशिश की गई है । रेलवे ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है और अब जावर माइंस थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सुबह-सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक का हाल देखा तो पुलिस को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पहले से ही कुछ छतिग्रस्त था और अचानक फिर से धमाके की एक आवाज आई। अब या धमाका किस चीज से किया गया था यह अभी तक सामने नहीं आ सका है। लेकिन धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के कई जगह से परखच्चे उड़ गए और नट बोल्ट ढीले हो गए हैं । इस बारे में रेलवे अधिकारियों तक को भी सूचना दे दी गई है । कुछ देर पहले ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनता की मांग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन 
 उल्लेखनीय है कि उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक के लिए कई दिनों से लोग आंदोलनरत थे । उसके बाद कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे ट्रैक की शुरुआत की थी । अब रेलवे की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर भी चिंता जताई जा रही है । अहमदाबाद के आसार वा रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन सिगनल दिखाकर इसकी शुरुआत की थी । लेकिन आज जब धमाके हुए तो इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रोका गया
 फिलहाल आगामी आदेशों तक इस ट्रक से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनें स्थगित करने की भी सूचना बताई जा रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक रेलवे प्रशासन ने किसी तरह की कोई जानकारी जारी नहीं की है ।पुलिस के अधिकारी और रेलवे के अधिकारी इसी चीज के पड़ताल करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह धमाका कैसे हुआ। फिलहाल किसी भी तरह की संभावना अभी तक जाहिर नहीं की गई है। लेकिन रेलवे ट्रैक को उड़ाने की इस सूचना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Related Video