चोरी की हिला देने वाली वारदात... लाखों की लूट, परिवारको हथौड़ों से पीटा,2 साल के बच्चों को भी नहीं छोड़ा

वीडियो डेस्क। राजधानी जयपुर से बड़ी अपराधिक घटना सामने आई है। कृषि कारोबार से जुडे एक कारोबारी के घर में उसे बंधक बनाकर घर के ही नौकरों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।  इस वारदात में महिलाएं भी शामिल हैं। चोर लाखों की नकदी और गहने चुरा कर ले गए। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। राजधानी जयपुर से बड़ी अपराधिक घटना सामने आई है। कृषि कारोबार से जुडे एक कारोबारी के घर में उसे बंधक बनाकर घर के ही नौकरों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में महिलाएं भी शामिल हैं। चोर लाखों की नकदी और गहने चुरा कर ले गए। चोरों ने परिवार के बंधक बनाया पुरुषों को पीटा टॉर्चर किया यहां तक कि उन्होंने 2 साल के बच्चे को भी प्रताड़ित करने में कसर नहीं छोड़ी। वारदात के बाद करणी विहार पुलिस और आला अफसर मौके पर पहुंचे। देर रात ही डॉग स्क्वायड, फोरेसिंक टीम और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। सवेरे परिवार के कुछ लोगों का मेडिकल कराया गया। लूट की वारदात को नौकरों ने ही अंजाम दिया है। दो नेपाली नौकरों को कुछ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। वारदात करणी विहार थाना इलाके के द्रोणपुरी कॉलोनी में हुई है। कारोबारी मैथिलीशरण शर्मा के यहां वारदात हुई है। घर में नेपाली मूल के दो नौकर थे, देर रात उन्होनें अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। उसके बाद पांचों ने परिवार को बांधकर वारदात कर दी। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बदमाशों के पास हथियार भी थे। बदमाशों ने हथौड़े और डंडों से व्यापारी के पूरे परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video