जान बचाकर भागती रही महिला... जमीन के लिए लाठियां बरसाते रहे खुद के चाचा-ताऊ, देखें Video

वीडियो डेस्क। भीलवाड़ा के शाहपुरा थाना क्षेत्र के मुंडेती गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां खेत में दौड़ा-दौड़ाकर कुछ दबंग महिला की पिटाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। महिला को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला इसी गांव की इकलौती बेटी है। 

/ Updated: Oct 15 2021, 11:33 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भीलवाड़ा के शाहपुरा थाना क्षेत्र के मुंडेती गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां खेत में दौड़ा-दौड़ाकर कुछ दबंग महिला की पिटाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। महिला को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला इसी गांव की इकलौती बेटी है। अपने पिता की कोई और संतान नहीं होने पर वही अपने पिता की जमीन की देखरेख करती है। महिला का नाम रामप्यारी है। महिला के चाचा इस जमीन को हथियाना चाहते हैं जिसका विरोध कर रही रामप्यारी पर खेत में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंडेती गांव में रहने वाले लादू लाल गुर्जर की बेटी रामप्यारी गुर्जर बुधवार को अपने पिता के खेतों की देखरेख करने गई थी। इस दौरान रामबक्ष गुर्जर, कालू गुर्जर और नंदराम गुर्जर ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें रामप्यारी को काफी चोटें आई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता के साथ हुई मारपीट के वीडियो की भी जांच की जा रही है।