
शारदीय नवरात्रि पर बन रहा विशेष संयोग, घट स्थापना के ये हैं एक शुभ और एक अभिजीत मुहूर्त
वीडियो डेस्क। शारदीय नवरात्रे(Shardiya Navratri 2021) 7 अक्टूबर से शुरु हो रहे हैं। नवरात्रों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बाद नवरात्रे 8 दिन के ही रहेंगे। इस बार माता रानी डोली पर बैठकर आ रही हैं। कहा जाता है कि माता के वाहन का अलग अलग महत्व है।
वीडियो डेस्क। शारदीय नवरात्रे(Shardiya Navratri 2021) 7 अक्टूबर से शुरु हो रहे हैं। नवरात्रों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बाद नवरात्रे 8 दिन के ही रहेंगे। इस बार माता रानी डोली पर बैठकर आ रही हैं। कहा जाता है कि माता के वाहन का अलग अलग महत्व है। शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि जब मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आती हैं राजनैतिक उथल-पुथल की स्थिति बनती है। ये प्रभाव सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। ये प्राकृतिक आपदाएं आने का भी संकेत होता है। महामारी फैलती है और लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। माता का डोली पर आना बहुत ज्यादा शुभ संकेत नहीं माना जाता है।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जिस वार से नवरात्रि का आरंभ होता है, उस दिन के अनुसार देवी का वाहन माना गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
