महिला के भूत भगाने के लिए ये क्या करने लगे मौलवी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीबोगरीब वीडियो

मौलवी जोर से 'अल्लाह-हू-अकबर' कहते हुए खिलौने वाली बंदूक महिला की ओर करके चलाते हैं। खिलौने वाली बंदूक चलते ही सामने बैठी महिला जोर से आवाजें निकालने लगती है।

/ Updated: Dec 09 2022, 01:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ट्रेंडिंग डेस्क. अंधविश्वास में लोग क्या कुछ नहीं करते, आए दिन अंधविश्वास से जुड़ी कई कहानियां हमें देखने-सुनने मिलती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक मौलवी साहब महिला के भूत भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनका तरीका काफी हटकर होता है। ये मौलवी सामने बैठी महिला के भूत भगाने के लिए बच्चों वाली बंदूक का प्रयोग करते हैं। मौलवी जोर से 'अल्लाह-हू-अकबर' कहते हुए खिलौने वाली बंदूक महिला की ओर करके चलाते हैं। खिलौने वाली बंदूक चलते ही सामने बैठी महिला जोर से आवाजें निकालने लगती है। इसके बाद मौलवी दूसरी महिला के भूत भगाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोगों ने 'अंधवश्विास का एक और नमूना' कहा है। नोट : हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। देखें वीडियो...

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...