सबको हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक जब 4 महीने बाद बहन से मिले तो नहीं रोक पाए आंसू

मुंबई. बिग बॉस 13 में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। करीब 4  महीने बाद कंटेस्टेंट्स को अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिला। बुधवार रात आने वाले शो में आरती सिंह के भाई कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी बहन से मिलने आएंगे। दोनों का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई अभिषेक को देखते ही आरती एक्साइटेड हो जाती है। एपिसोड के प्रोमो में आरती को रोते हुए देखा जा सकता है। भाई कृष्णा को देख आरती खुद को रोक नहीं पातीं। वे कृष्णा के गले लगकर खूब रोती हैं। वहीं कृष्णा आरती से कहते हैं कि उन्हें उनपर गर्व है। कृष्णा आरती से बोलते हैं- ''मेरा सबसे बड़ा प्राउड मोमेंट पता है क्या है, जब किसी ने कहा वो देखो आरती का भाई है। तूने बहुत अच्छा गेम खेला है। तूने अपने मान-सम्मान को मेंटेन किया हुआ है। मुझे तुझपर गर्व है।'' इसके बाद दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के गले लगकर खूब रोते हैं। सबको हंसाने वाले कॉमेडियन अभिषेक भी बहन से मिलकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। आरती अपने दोनों भतीजों यानी कृष्णा के बेटों से मिलकर भी खुश हो जाती है। उन्हें गोद में उठाकर पूरे घर में दौड़ लगाने लगती है।

/ Updated: Jan 20 2020, 09:12 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email