Big Boss Season 15: दांव पर लगे हैं 500 करोड़, आखिर क्यों घट रही है बिग बॉस की TRP

वीडियो डेस्क। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। जो शो लोगों की पहली पसंद बन गया था उसे देखकर अब लोग बोर हो रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का सीजन 13 सबसे हिट सीजन था। लेकिन 2 साल से बिग बॉस को हिट बनाने के लिए मेकर्स को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।

/ Updated: Nov 11 2021, 07:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। जो शो लोगों की पहली पसंद बन गया था उसे देखकर अब लोग बोर हो रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का सीजन 13 सबसे हिट सीजन था। लेकिन 2 साल से बिग बॉस को हिट बनाने के लिए मेकर्स को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। सीजन 14 के हिट करने के लिए मेकर्स को सीनियर का सहारा लेना पड़ा तो वहीं सीजन 15 में ऐसा डाउनफॉल देखने को मिला जो मेकर्स के लिए बहुत शॉकिंग रहा है। सीजन 15 शुरुआत के 2 हफ्ते काफी एंटरटेनिंग था। लेकिन धीरे धीरे शो की टीआरपी गिरती गई। खबर ये भी है कि मेकर्स जल्द ही शो को ऑफएयर करने का प्लान बना रहे हैं। कई शॉकिंग ट्विस्ट, वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शो में जान नहीं फूक पायी हैं। सीजन 15 के लिए 500 करोड़ दांव पर लगे हैं। कंटेस्टेंट्स की फीस, सलमान की फीस, शो का सेटअप...सब कुछ मिलाकर करीबन 500 करोड़ का बजट बताया गया है। ऐसे में अगर शो की टीआरपी नहीं बढ़ी तो मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं वे क्या कारण हैं जिसकी वहस से शो की टीआरपी गिरती जा रही है। 

Read more Articles on