नहीं हो रहा है विवाह और पढ़ाई में आ रही है अड़चन तो ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

वीडियो डेस्क। गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। गुरुवार को पूजन करने से शिक्षा, नौकरी और विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर नियमित रुप से हर गुरुवार को पूजन किया जाए तो बहुत लाभ मिलता है। इस दिन पूजा के साथ-साथ यदि विष्णु-गायत्री मंत्र का जाप भी किया जाए तो विवाह में आ रही परेशानी भी दूर हो सकती है।
 

/ Updated: Feb 01 2020, 07:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। गुरुवार को पूजन करने से शिक्षा, नौकरी और विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर नियमित रुप से हर गुरुवार को पूजन किया जाए तो बहुत लाभ मिलता है। इस दिन पूजा के साथ-साथ यदि विष्णु-गायत्री मंत्र का जाप भी किया जाए तो विवाह में आ रही परेशानी भी दूर हो सकती है।
1. गुरुवार की सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर पीले कपड़े पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
2. इसके बाद भगवान विष्णु की केसर, चंदन, सुगंधित फूल, तुलसी की माला, पीले वस्त्र और फल चढ़ाकर पूजा करें।
3. भगवान विष्णु को केसरिया भात, खीर या दूध से बने पकवान का भोग लगाएं।
4. इसके बाद धूप व दीप जलाकर पीले आसन पर बैठ तुलसी के दानों की माला से नीचे लिखे विष्णु गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करें-
मंत्र- ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
5. पूजा व मंत्र जाप के बाद भगवान विष्णु की कर्पूर से आरती करें और प्रसाद सभी को बांट दें।
ये हो सकते हैं फायदे
1. भगवान विष्णु की पूजा इस विधि से की जाए तो गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं।
2. जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हों, वे यदि इस विधि से विष्णुजी की पूजा करें तो जल्दी ही उनके विवाह के योग बन सकते हैं।
3. पढ़ाई या करियर में कोई दिक्कत आ रही है तो उससे भी राहत मिलती है।