पल पल मौत के करीब जातीं 57 बच्चियां, कोई कोरोना, कोई HIV तो कोई हेपेटाइटिस-C से संक्रमित

वीडियो डेस्क। कानपुर में बाल संरक्षण ग्रह में कोरोना बम फूटा। यहां 57 बच्चियां कोरोना से पॉजिटिव पाई गईं। संक्रमण यहां तक कैसे पहुंचा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल इन बच्चियों में से 7 बच्चियां गर्भवती हैं। 

/ Updated: Jun 22 2020, 10:31 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कानपुर में बाल संरक्षण ग्रह में कोरोना बम फूटा। यहां 57 बच्चियां कोरोना से पॉजिटिव पाई गईं। संक्रमण यहां तक कैसे पहुंचा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल इन बच्चियों में से 7 बच्चियां गर्भवती हैं। जिनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं वहीं 1 एचआईवी संक्रमित है तो वहीं दूसरी हेपेटाइटिस सी से संक्रमित है। प्रेग्‍नेंट लड़कियों में से एक किशोरी को 8 माह और दूसरी को साढ़े आठ माह का गर्भ है। अब दोनों को हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गर्भवती बच्चियों को लेकर अनावश्यक रूप से तूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा जहां से ये बच्चियां आईं थीं वहीं पर प्रेगनेंट थी। जिसके बाद आरोपियों के ऊपर केस भी चल रहा है।