पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने किया 'सर्वनाश'... 6 लोगों पर किया कुल्हाड़ी वार, फूंका घर

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश में जालौन के रेंडर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार देर रात सोते समय कुल्हाड़ी से अपने चाचा, भाई और तीन बेटियों समेत परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाकी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि आरोपी की पत्नी कई महीनों ने अपने मायके में रह रही है। 

/ Updated: Jul 02 2020, 05:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश में जालौन के रेंडर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार देर रात सोते समय कुल्हाड़ी से अपने चाचा, भाई और तीन बेटियों समेत परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाकी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि आरोपी की पत्नी कई महीनों ने अपने मायके में रह रही है। वेद प्रकाश पत्नी को लेने के लिए गया हुआ था। लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर रात में शराब पीकर घर पहुंचा। देर रात वेदप्रकाश ने चाचा ब्रजमोहन, भाई और तीन पुत्रियों के साथ अन्य लोगों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। साथ ही घर में आग लगा दी। इस घटना को जब आस-पड़ोस के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से घर के सभी सदस्य डरे हुए हैं।