अयोध्या में भगवान राम के आगमन का अनुपम दृश्य, आज से पहले नहीं देखी होगी ऐसी भव्यता

वीडियो डेस्क। राम लला की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली और खास होगी। भागवान राम के आगमन का अनुपम दृश्य आपको अयोध्या में देखने को मिलेगा। अगर ये कहें कि भगवान राम की नगरी स्वर्ग से भी ज्यादा सुनंद नजर आ रही है तो इसमें कोई दोराय नहीं हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। राम लला की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली और खास होगी। भागवान राम के आगमन का अनुपम दृश्य आपको अयोध्या में देखने को मिलेगा। अगर ये कहें कि भगवान राम की नगरी स्वर्ग से भी ज्यादा सुनंद नजर आ रही है तो इसमें कोई दोराय नहीं हैं। दिवाली पर पूरी दुनिया की नजर इसी ओर टिकी है। भारत के मानचित्र पर अयोध्या बिल्कुल अलग नजर आएगे। 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा लोगों को देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां इस बार राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार हो रहा है। नदी किनारे बने 24 घाट भी दीये की रोशनी से जगमगा उठेंगे। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि आज अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावट पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। 

Related Video