यूं ही उत्तरप्रदेश में अलग पहचान नहीं रखता है आगरा, सिर्फ ताजमहल नहीं ये भी हैं वजहें

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश का एक शहर आगरा। जिसका नाम लेते ही जहन में कई चीजें आ जाती है। 7वें अजूबे ताजमहल  को खुद में शामिल कर आगरा भारत के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान तो रखता है ही साथ ही यमुना, सिकंदरा लाल किला और फहतेपुर सीकरी भी लोगों को यहां अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।

/ Updated: Jan 15 2021, 04:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश का एक शहर आगरा। जिसका नाम लेते ही जहन में कई चीजें आ जाती है। 7वें अजूबे ताजमहल  को खुद में शामिल कर आगरा भारत के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान तो रखता है ही साथ ही यमुना, सिकंदरा लाल किला और फहतेपुर सीकरी भी लोगों को यहां अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। अकबर ने मुगलों के इतिहास को खुद में समेटे हुए यूपी का ये शहर बेहद प्राचीन है इसका जिक्र महाभारत के काल में भी मिलता है। तब इस शहर का नाम आर्य ग्रह था। सिर्फ मोहब्बत की निशानी ही नहीं यहां के तंग सकड़े बाजार और हर एक तंग गली का नाम आपको इस शहर के प्राचीन होने का प्रमाण देगा। फिर चाहे वो हींग की मंडी हो, लोहा मंडी या किनारी बाजार हो या फिर लुहार गली। हैरत की बात ये है कि इन बाजारों में अपने नाम के अनरूप कुछ नहीं मिलता। लेकिन आपके जरूरत की हर चीज यहां मिल जाएगी। सेठ के भल्ले खाने पर आपको रहीसों वाली फीलिंग आये आ ना आए लेकिन सिर्फ चटनी के साथ इस आलू टिक्की का स्वाद आपकी जुबान पर हमेशा रहेगा।