इत्र कारोबारी के घर में चल रही छापेमारी में 160 करोड़ की नगदी बरामद, देखें वीडियो

दौरान पीयूष जैन के घर से अभी तक 160 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। छापेमारी करने आई टीम की ओर से नोटों को गिनने के लिए 2 और मशीन मंगवाई गयी हैं। लगातार टीम की ओर से नोटों की गिनती चल रही है। 

Share this Video

कानपुर: यूपी में सपा नेताओं (SP Leaders) के घर लगातार हो रही आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी के बीच कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush jain) के घर DGGI की गुजरात टीम, CGST और आयकर विभाग की छापेमारी (Raid) चल रही है। इस छापेमारी के दौरान पीयूष जैन के घर से अभी तक 160 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। छापेमारी करने आई टीम की ओर से नोटों को गिनने के लिए 2 और मशीन मंगवाई गयी हैं। लगातार टीम की ओर से नोटों की गिनती चल रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीम ने मंगवाई 80 टिन बॉक्सेस
पीयूष जैन के घर छापेमारी करने आई टीम ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान टिन के 80 बॉक्सेस मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही टीम ने बॉक्सेस को बंद करने के लिए 100 ताले समेत कन्टेनर भी मंगवाया है। नोटों को गिनने के लिए 2 मशीनों को अलग से मंगवाया गया है। जिसके बाद मशीनों की संख्या 9 हो गयी है।

नोट गिनने की मशीन साथ लेकर आई आयकर विभाग की टीम
आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। उनका वहां घर, इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है। जिस मोहल्ले में वह रहते हैं, वहीं सपा नेता पंपी जैन का भी घर है। पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड आफिस और शोरूम है। उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं। उनके खिलाफ छापे की कार्रवाई सुबह 11 बजे एक साथ सभी जगह शुरू हुई। छापे के लिए मुंबई की टीम आई थी। मुंबई की टीम के नेतृत्व में ही कानपुर में जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित इत्र कारोबारी के आवास पर आयकर अधिकारियों ने छापे मारे। छापे में आयकर की टीम नोट गिनने वाली मशीन लेकर अपने साथ आनंदपुरी पहुंची।

हाल ही में लांच हुई थी समाजवादी परफ्यूम
अधिकारियों के मुताबिक पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिनमें दो मिडिल ईस्ट में भी हैं। इनका इत्र कन्नौज में बनता है, वहीं मुंबई में इनका शोरूम है जहां से इत्र को पूरे देश में बेचा जाता है। साथ ही विदेश में निर्यात भी किया जाता है। पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है। पीयूष जैन के परिवार के पम्पी जैन समाजवादी पार्टी की नेता है और उन्हें सपा का फाइनेंसर भी माना जाता है। हाल ही में जैन परिवार ने 'समाजवादी परफ्यूम' लॉन्चिंग की थी, तभी से वह सरकार के निशाने पर थे। छापेमारी में आयकर विभाग को इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापे में कैश के अलावा अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को घर पर रखा गया है। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। परिजनों से दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Video