जिला महिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में लगी आग, ओटी के पास स्थित कैलेबर रूम में मौजूद था ऑक्सीजन प्लांट

उत्तर प्रदेश के जिले सुल्तानपुर में महिला अस्पताल में शनिवार दोपहर को आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया जब ओटी के पास स्थित कैलेबर रूम में अज्ञात कारणों से आग लगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि फायर ब्रिगेड के आने तक अग्नि शमन सिलेंडर का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया।

/ Updated: Apr 09 2022, 06:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जिला महिला अस्पताल में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब ओटी के पास स्थित कैलेबर रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि फायर ब्रिगेड के आने तक अग्नि शमन सिलेंडर का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां से चंद कदम की दूरी पर ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। ऐसे में आग अगर विकराल रूप लेती तो मंजर कुछ और हो सकता था।

बता दें कि जिला महिला चिकित्सालय  में आग लगते ही भगदड़ मच गई। अंदर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत सी समा गई। जब तक फायर कर्मी मौके पर पहुंचते हॉस्पिटल में मौजूद संयंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस समय चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन थियेटर से लगा ऑटो कलेबर का कमरा होता है उसमें पॉवर लाईन में कहीं से स्पार्किंग हुई। उस समय वहां डॉक्टर भट्ट मौजूद थे। उन्होंने तुरंत सूचना दिया। हमारे पास CO2 सिलेंडर थे उससे बुझाने की कोशिश किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उनके आने तक लगभग आग बूझ गई थी। लेकिन काफी धुंआ भर गया था। अभी कमरे में धुंआ है इसलिए क्षति कितने की और क्या हुई यह बता पाना मुश्किल है।