मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में फाग गीतों पर थिरके भक्त, रंग से सराबोर हुई कान्हा की नगरी- देखें वीडियो

होली की खुमारी धीरे धीरे पूरे देश में फैलना शुरू हो गई है। लेकिन यूपी के मथुरा की होली की बात ही कुछ और है। यहां एक सप्ताह तक चलने वाले होली के उत्सव के शुरुआत  सोमवार से ही हो गई है। पहले दिन लड्डू होली के बाद मंगलवार को बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जा रही है। इसके आलावा द्वारिकाधीश मंदिर में ऐतिहासिक रंगोत्सव चल रहा है। 

/ Updated: Mar 04 2020, 04:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा(Uttar Pradesh ). होली की खुमारी धीरे धीरे पूरे देश में फैलना शुरू हो गई है। लेकिन यूपी के मथुरा की होली की बात ही कुछ और है। यहां एक सप्ताह तक चलने वाले होली के उत्सव के शुरुआत  सोमवार से ही हो गई है। पहले दिन लड्डू होली के बाद मंगलवार को बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जा रही है। इसके आलावा द्वारिकाधीश मंदिर में ऐतिहासिक रंगोत्सव चल रहा है। हजारों की संख्या में भक्त द्वारिकाधीश मंदिर में होली के रंग में सराबोर हैं। देश विदेश से लोग रंगोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं। मथुरा में होली का उत्सव पूरी एक हफ्ते चलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने बाकायदा टाइम टेबल जारी किया है। बुधवार को द्वारिकाधीश मंदिर में चल रही होली में सभी फाग गीतों पर सराबोर दिखे। महिलाएं-पुरुष सभी  कान्हा के भजनो पर झूमते दिखे। मंदिर से लोगों पर पिचकारी से रंग की वर्षा की गई। द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे रंगोत्सव में पहले भगवान द्वारिकाधीश के साथ रंग व गुलाल के साथ होली खेली गई। भगवान को भी पिचकारी के रंगों सराबोर कर दिया गया। उसके बाद मंदिर के प्रांगण में मौजूद हजारों की संख्या में भक्तों पर रंग व गुलाल की वर्षा की गई।