रायफल मारी, मीडिया वालों को उठा उठाकर फेंका, सुनिए अखिलेश की PC में घायल हुए पत्रकार की आपबीती

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। जिसमें कई संस्थानों के मीडियाकर्मी पहुंचे। पत्रकार वार्ता में जैसी ही मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तीन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की। अखिलेश यादव के सामने ही पत्रकारों पर हमला हुआ, उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।

/ Updated: Mar 12 2021, 01:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। जिसमें कई संस्थानों के मीडियाकर्मी पहुंचे। पत्रकार वार्ता में जैसी ही मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तीन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की। अखिलेश यादव के सामने ही पत्रकारों पर हमला हुआ, उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। इतना ही नहीं अखिलेश यादव पत्रकारों को बाहर निकल जाने के लिए भी कहते नजर आए। अखिलेश के चेहरे पर इस बात के लिए कोई शिकन तक नहीं दिखी। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे में पत्रकार जमीन पर गिर चोटिल हो गए। पत्रकार ने खुद बताया कि उनके साथ क्या हुआ और सपा नेताओं ने कैसा सुलूक किया....बताया जा रहा है कि पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए थे अखिलेश यादव साथ सपा नेताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? आपको बता दें कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव के दल के साथ गठबंध के संकेत दिये