कान्हा की नगरी मथुरा में बंदरों का आतंक, हर दिन अस्पताल पहुंचे रहे 100 घायल

मथुरा में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। हर दिन अस्पताल पहुंचे रहे 100 घायल। नगर निगम नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम। 

Share this Video

मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में बंदरों के हमले से भयभीत होकर लोग पलायन कर रहे हैं। यहां के गोविंद बाग इलाके में एक बजुर्ग और एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और उन्हें काटा खाया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले का सीसीटीवी सामने आया है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन 100 लोग बंदर व कुत्तों के हमले में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे रहे हैं। इसमें आधे से अधिक बंदरों के हमले के पीड़ित होते हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गोविंद बाग इलाके में रहने वाले बृजमोहन ने बताया कि, उनके 93 वर्षीय पिता घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। पैरों व हाथों पर जमकर नोचा है। पूरा मामला एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। बृजमोहन ने बताया कि, बंदरों के आतंक के चलते लोग अपने घरों में कैद रहते हैं। जीना मुहाल है। बंदरों के आतंक के चलते उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए कोटा शिफ्ट कर दिया है। 

वन विभाग के पाले में गेंद

 जब निगम अधिकारियों से पूछाताछ की गई तो नगर आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन टेंडर से पूर्व निगम द्वारा वन विभाग से एनओसी मांगी गई, वन विभाग के अधिकारियों ने एनओसी नहीं दी जिसके चलते नगर निगम की बंदर पकड़ने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 

Related Video