जापान के साथ मिलकर लिखी जा रही बनारस के विकास की कहानी 'वॉर रूम' में 24 घंटे काम कर रहे अधिकारी

वाराणसी में विकास की नई कहानी लिखने की तैयारी जारी है।  कचरे से विकास की नई इबारत लिखने के लिए जापान के अधिकारी यहां पर 24 घंटे वॉर रूम में काम कर रहे हैं। 

/ Updated: Jul 30 2022, 01:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उत्तर प्रदेश सरकार जापान के साथ मिलकर बनारस के विकास के लिए नई कहानी लिखने जा रही है। इस कहानी में बनारस से निकलने वाले कूड़े-कचरे यानी वेस्ट से विकास की नई तस्वीर बनाई जाएगी। जिसके लिए सरकार ने बकायदा वाराणसी में एक वॉर रूम तैयार किया है। इस वॉर रूम में जापानी अधिकारी 24 घंटे बनारस के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वाराणसी के विकास को लेकर लगातार सरकार विशेष ध्यान दे रही है। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से यह पहले से ही विकास के केंद्र में है। इसी के साथ 2024 चुनाव के मद्देनजर यहां विकास कार्यों को और भी धार देने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में वेस्ट से विकास की नई तस्वीर तैयार करने को लेकर एक वॉर रूम भी तैयार किया गया है। इस वॉर रूम में 24 घंटे जापान के अधिकारी काम कर रहे हैं।