शर्मनाक घटना: स्कूली छात्रा को बीच रास्ते बदमाश लड़के ने मारे थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चौंकाने वाला यह वीडियो यूपी के अयोध्या का है। एक बदमाश किस्म के युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को बीच रास्ते में रोककर थप्पड़ मार दिए। आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। करीब 45 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 

/ Updated: Nov 01 2022, 02:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या(उत्तरप्रदेश).यूपी के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक लड़के ने छात्रा को बीच रास्ते रोककर थप्पड़ मारे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने उसे रोककर थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर वायरल करीब 45 सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का बीच सड़क कैसे दबंगई कर रहा है। बदमाश लड़का सड़क किनारे अपनी बाइक को खड़ी करता है और फिर लड़की को रोककर मारता है। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी छात्रा को गालियां भी दे रहा था। उस दौरान वहां से एक अन्य छात्र भी निकला, लेकिन उसने बीचबचाव नहीं किया। घटना 29 अक्टूबर की है। लड़की11वीं में पढ़ती है। आरोपी युवक का नाम सूरज सिंह बताया गया है। वो लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। परिजनों की  शिकायत पर कुमारगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें
Naked City: 14% जनसंख्या खुद को बिना कपड़ों में रहना पसंद करती है, मार्केट से रेस्टोरेंट तक ऐसे ही मिलेंगे
Girlfriend ऐसा भी षड्यंत्र रचेगी, प्रेमी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, केरल की चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री