शादी छोड़ किसानों का समर्थन करने पहुंचा दूल्हा, लाल जोड़े में दुल्हन करती रही इंतजार, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द को लेकर किसान पूरी तरह से जोश में दिखाई दिए। जहां एक ओर हाइवे से लेकर सम्पर्क मार्ग तक किसानों के कब्जे में रहे, वहीं दूसरी ओर अन्य लोगों ने भी किसानों का खुलकर साथ दिया।

Share this Video

वीडियो डेस्क। कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द को लेकर किसान पूरी तरह से जोश में दिखाई दिए। जहां एक ओर हाइवे से लेकर सम्पर्क मार्ग तक किसानों के कब्जे में रहे, वहीं दूसरी ओर अन्य लोगों ने भी किसानों का खुलकर साथ दिया। किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 709B को जाम कर दिए जा रहे धरने पर उस समय और जोश आ गया जब एक दूल्हा बारातियों संग किसानों के बीच धरने पर बैठ गया। दरअसल, भारत बन्द का समर्थन करते हुए जनपद बागपत में जगह-जगह किसानों ने जाम लगाया हुआ था। बड़ौत तहसील के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किसानों ने जाम लगाया हुआ था। सैंकडों की संख्या में यहां किसान मौजूद थे। इसी बीच शामली जनपद से कुछ कारें वहां आकर रुक गयी। तभी एक गाड़ी से शेरवानी पहने दूल्हा निकला और बिना किसी उकसावे के वह किसानों के बीच धरने पर जा बैठा। दूल्हे के साथ आये बाराती भी वहीं डट गए। धरने पर बैठे दूल्हे ने कहा कि वह भी किसान का बेटा है और वह कृषि कानून के खिलाफ है। बारात गाजियाबाद जानी है, लेकिन पहले वह इन सभी किसानों के साथ रहेगा। यह देख किसानों में भी जोश आ गया।

Related Video