जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई, दो उपद्रवियों के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
दोनों उपद्रवियों रईस और मुजम्मिल को जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तो पता चला कि दोनों के मकान अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए बने हुए थे। सहारनपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस की टीम ने जेसीबी बुलाकर क्षेत्र के खाता खेड़ी और 52 फुटा रोड स्थित दोनों आरोपियों के मकान पर जेसीबी चलाई है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई की गई है। बवाल में शामिल दो उपद्रवियों के अवैध रूप से बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल दो आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित किया गया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source