यूपी IT रेड पर अमित शाह ने अखिलेश पर साधा निशाना, देखिए क्या कहा

अमित शाह ने सपा सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि दनादन काले धन निकल रहे हैं। योगी जी की सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले, खुद भाग रहे हैं। पहले माफियाओं से पुलिस डरती थी, जबकि आज माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा है। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। आज जब छापेमारी चल रही है तो उनके पेट में उबाल हो रहा है।

Share this Video

अयोध्या: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे है। करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे शाह ने राममंदिर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पूजन किया। यहां से वो सीधे हनुमान गढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यहां शाह को मंदिर के पुजारी ने भगवा पगड़ी पहनाई। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने उन्हें गदा भी भेंट की। दर्शन करने के बाद शाह सीधे मणिरामदास छावनी पहुंचे। इसके बाद जीआइसी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह यहां 3 घंटे रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छापेमारी में दनादन निकल रहा काला धन: शाह
अमित शाह ने सपा सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि दनादन काले धन निकल रहे हैं। योगी जी की सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले, खुद भाग रहे हैं। पहले माफियाओं से पुलिस डरती थी, जबकि आज माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा है। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। आज जब छापेमारी चल रही है तो उनके पेट में उबाल हो रहा है।

शाह ने कहा कि सपा के शासन में तीन 'P' हुआ करते थे- 1- परिवारवाद 2- पक्षपात 3- पलायन जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन 'V' के आधार पर चलती है- 1- विकास 2- व्यापार 3- सांस्कृतिक विरासत। साथ ही कहा कि श्रीराम के भव्य मंदिर को बनने से रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयास किए। आप सभी को याद होगा, इन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाई थी। राम सेवकों पर डंडे बरसाए थें, रामसेवकों को मारकर सरयूं नदी में बहा दिया गया था।

Related Video