Gyanvapi masjid: तीसरे दिन वाटर रेसिस्टेंट कैमरे से कुएं का सर्वे, भारी पुलिस तैनात... सुनिए क्या बोले वकील?

वीडियो डेस्क। वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सर्वे की टीम मस्जिद में प्रवेश कर चुकी है। सर्वे को दौरान मस्जिद में क्या मिला है इस बात को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। टीम कोर्ट के आदेश पर इससे जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं कर रही है।

/ Updated: May 16 2022, 09:34 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सर्वे की टीम मस्जिद में प्रवेश कर चुकी है। सर्वे को दौरान मस्जिद में क्या मिला है इस बात को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। टीम कोर्ट के आदेश पर इससे जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं कर रही है। वहीं तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान मस्जिद के आस पास की दुकानों को बंद कर दिया गया है। 2 किमी के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टीम का कहना है कि रविवार को 80 फीसदी सर्वे का काम पूरा हुआ था आज सोमवार को मस्जिद परिसर का पूरा सर्वे हो जाएगा। सर्वे में पक्षमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल का सर्वे हुआ है। वहीं आज बताया जा रहा है कि वाटर रेसिस्टेंट कैमरा कुएं में डालकर वीडियोग्राफी हो सकती है।